June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
jamsedpur-news News कोल्हान झारखण्ड राज्य

Jamsedpur news नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का कार्यक्रम, नये छात्रों के आगमन पर ‘परिचय 2022’ | Vananchal 24TV Live

Jamsedpur news नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का कार्यक्रम, नये छात्रों के आगमन पर ‘परिचय 2022’ | Vananchal 24TV Live
Spread the love

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का कार्यक्रम, नये छात्रों के आगमन पर ‘परिचय 2022’

(जमशेदपुर, आलोक पाण्डे)- सुभाष विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपने नए प्रवेशित छात्रों के लिए ‘परिचय 2022’ नाम से एक वार्षिक अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया| इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड सरकार के कानून मंत्रालय के प्रधान सचिव श्री नलिन कुमार, विशिष्ठ अतिथि के तौर पर  वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, एवं विशेष अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के संयोजक श्री तेज नारायण सिंह उपस्थित रहें| विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह, कुलपति श्री जी. सी. नन्दा, एवं रजिस्ट्रार श्री नागेंद्र सिंह भी मौजूद थे|

Advertisements

इस कार्यक्रम में नए प्रवेशित छात्रों का मुख्य रूप से स्वागत किआ गया और डीन एकेडेमिक्स श्री डी .शोम ने छात्रों को विश्वविद्यालय के नियम कानून से अवगत कराया एवं शपथ भी दिलाई | इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री नलिन कुमार जी ने बच्चों को विश्वविद्यालय के समय अवधि का महत्व बताते हुए कहा, ‘विश्वविद्यालय का ये तीन या पांच साल आपलोगों के पेशेवर जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है’| विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह जी ने कहा, ‘ मै हमेशा से मात्रा से ज्यादा गुणवत्ता को महत्व देता हूँ “|

Advertisements

इस कार्यक्रम में लगभग १५००-१६०० नए प्रवेशित छात्र एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे, आये हुए विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से दोपहर का भोजन का भी प्रबंध किया गया था | |

Advertisements




Related posts

रामगढ़ : ड्रग्स कारोबार से जुड़े दो फिरार अभियुक्तों को भुरकुंडा पुलिस ने भेजा जेल…

admin

Saraikela : गणेश बाबा फुटबॉल क्लब ने तिलका बाबा फुटबॉल क्लब को हराकर बना चैंपियन…. | Vananchal 24TV Live

admin

Jharkhand News : Ranchi ईडी की कार्रवाही तेज अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन कों भेजा समन ? कल साढ़े 11 बजे होंगे हाजिर ….. | Vananchal 24TV Live

admin