August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jharkhand politics News झारखण्ड राजनीति राज्य

Jharkhand politics झारखंड में सियासी तूफान के बीच लतरातू डैम पहुंचे मुख्यमंत्री, यूपीए के 36 विधायक भी हैं साथ, बोटिंग और प्रकृति का उठायेंगे आनंद | Vananchal 24TV Live

Jharkhand politics झारखंड में सियासी तूफान के बीच लतरातू डैम पहुंचे मुख्यमंत्री, यूपीए के 36 विधायक भी हैं साथ, बोटिंग और प्रकृति का उठायेंगे आनंद | Vananchal 24TV Live
Spread the love

झारखंड में सियासी तूफान के बीच लतरातू डैम पहुंचे मुख्यमंत्री, यूपीए के 36 विधायक भी हैं साथ , बोटिंग और प्रकृति का उठायेंगे आनंद

(रांची, शिवपूजन सिंह) – झारखंड में सियासत में तूफान मचा हुआ है, इस बीच खबर है कि इस तनाव को कम करने के लिए यूपीए के 36 विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में लतरातू डैम पहुंचे हैं. यहां अलग-अलग टेंटों में विधायकों को ठहराया जाएगा और उनकी शानदार आवभगत की जाएगी.

Advertisements

खूबसूरत प्राकृति के नजारें के बीच स्थित लतरातू डैम में सभी विधायक बोटिंग का भी मजा लेंगे । वही, लजीज खाने को भी परोसने की पूरी तैयारी है. बताया जा रहा है कि विधायकों के साथ पूरे वक्त सीएम हेमंत सोरेन मौजूद रहेंगे.  इस दौरान किसी भी आपत स्थिति के लिए सीएम विधायकों संग नई रणनीति भी बनाएंगे और आगे क्या होगा इस पर मंथन भी करेंगे । ताकि राज्य में महागठबंधन की सरकार को बरकरार रखा जा सके.

Advertisements

इधर बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाथ पांडे शाम में रांची आने वाले हैं। वे  सांगठनिक बैठक के साथ-साथ कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे. झारखंड कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से इस संबंध में जानकारी दी गई है.

 

Advertisements




Related posts

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

हम गढ़ते हैं मिट्टी से अपनी तकदीर के साथ आपके चाहतों की तस्वीर; निवेदन है दीपावली के पावन पर्व पर जलाएं मिट्टी के दीये… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

आदित्यपुर :  झारखंड बंदी के,विधि व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी और दिशा निर्देश देते रहे पुलिस अधीक्षक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin