October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Legal awareness program organized in Middle School Kanchantand..... सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : मध्य विद्यालय कंचनटांड में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम…..

Saraikela News : मध्य विद्यालय कंचनटांड में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम…..
Spread the love

मध्य विद्यालय कंचनटांड में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम…..

सरायकेला: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय कंचनटांड में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चो को जागरुक किया गया। डीएलएसए के पीएलवी सत्यनारायण महतो ने छात्र छात्राओं को पढ़ाई के प्रति जागरुक करते हुए विधिक सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पीएलवी महतो ने बच्चो को बाल विवाह,पोक्सो एक्ट अधिनियम,डायन प्रथा समेत अन्य सामाजिक कुरीतियो के संबंध में जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की बात कही। बच्चो को शिक्षा का अधिकार अधिनियम व छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की गयी। चाइल्डलाइन हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया बच्चे कभी भी किसी समय किसी प्रकार के संकट में हो तो सहायता के लिए 1098 पर कॉल किया जा सकता है।

Related posts

तेलाई पहाड़ में धूमधाम से संपन्न हुई माँ ठाकुरानी माता की पूजा। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दवा नहीं दबाव का जादू है एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:100 दिवसीय विधिक जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत की गई प्रभात फेरी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin