August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : ब्रेक के बाद सरायकेला में रविवार को पूरे दिन हुई झमाझम बारिश; डैमेज बिल्डिंग के ढहने से बाल बाल बचे शिक्षक तरुण; अल्टो वाहन हुई क्षतिग्रस्त…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : ब्रेक के बाद सरायकेला में रविवार को पूरे दिन हुई झमाझम बारिश; डैमेज बिल्डिंग के ढहने से बाल बाल बचे शिक्षक तरुण; अल्टो वाहन हुई क्षतिग्रस्त…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला (संजय मि़श्रा) 48 घंटों के ब्रेक के बाद सरायकेला में एक बार फिर रविवार को पूरे दिन लगातार बारिश का दौर चला। रिमझिम और झमाझम बारिश के बीच आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। जिसमें सोमवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने की तैयारी कर रहे लोगों को भी भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ा।

Advertisements

लगातार बारिश के कारण सड़कों और बाजार क्षेत्र में लोगों की आवाजाही एवं चहल पहल कम रही। इसी क्रम में नगर क्षेत्र के पटनायक टोला निवासी शिक्षक तरुण सिंह अपने घर के बगल में अपनी अल्टो कार खड़ी कर घर में प्रवेश कर ही रहे थे, तभी अचानक से बगल के खंडहर नुमा पुराना मकान अचानक से ढह गया।

Advertisements

जिसकी चपेट में सामने खड़ी अल्टो कार आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही दीवार की ईंटें सड़कों पर बिखर गई। घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी और स्थानीय समाजसेवी सुदीप पटनायक घटनास्थल पर पहुंचे। जहां जेसीबी बुलाकर रोड क्लियर करवाया गया। जिससे आवागमन शुरू हो सका। साथ ही क्षतिग्रस्त हुई आल्टो वाहन से ईटो को हटाया जा सका

Advertisements




Related posts

Ranchi : सदन में बात उठने पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों में जगी उम्मीद …. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela : सरायकेला जिला के गम्हारिया थाना अन्तर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास मुंबई – हावड़ा अप लाइन ट्रेन से कटकर एक की मौत…

admin

सरायकेला:एसपी डॉ विमल कुमार का सरायकेला जिले में अपराध कम करने का अनोखा पहल…

admin