August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Very positive: After major operation the hospital manager received the son Ratna...... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : वेरी पॉजिटिव: मेजर ऑपरेशन के बाद अस्पताल प्रबंधक  को हुई पुत्र रत्न की प्राप्ति……

Saraikela News : वेरी पॉजिटिव: मेजर ऑपरेशन के बाद अस्पताल प्रबंधक  को हुई पुत्र रत्न की प्राप्ति……
Spread the love

वेरी पॉजिटिव:

मेजर ऑपरेशन के बाद अस्पताल

प्रबंधक  को हुई पुत्र रत्न की प्राप्ति……

 

सरायकेला (संजय मिश्रा)  वर्तमान की बह रही बयार के बीच सरकारी अस्पताल का नाम आते ही लापरवाही और परेशानी के भाव आम जनमानस की मानसिकता पर उभर आते हैं।

वही कई उदाहरण ऐसे भी हैं जहां सरकारी अस्पतालों में अन्य अस्पतालों की अपेक्षा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। ऐसा ही एक उदाहरण जिले के सबसे बड़े सरकारी सरायकेला सदर अस्पताल में स्वयं अस्पताल प्रबंधक संजीत राय ने प्रस्तुत की है। आर्थिक और सुविधाओं से संपन्न होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी धर्मपत्नी का प्रसव सरायकेला सदर अस्पताल में करवाया। जहां उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई।

मेजर ऑपरेशन से हुए बच्चे के जन्म के बाद भी जच्चा बच्चा दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ है। इस अवसर पर उन्होंने संदेश भी दिया है कि सिजेरियन प्रसव की स्थिति पर भी सरायकेला सदर अस्पताल पूरी तरह से सुरक्षित प्रसव कराने में सक्षम है। जहां सर्जन डॉक्टर पुनीत एस टोपनो के साथ-साथ एनेस्थेटिक डॉ अनंत कुमार महतो एवं जीएनएम बिंदिया कुजुर, सीमा महतो और प्रसादी खेस लेबर रूम के लिए उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में सरायकेला सदर अस्पताल में एनेस्थेटिक डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण सिजेरियन ऑपरेशन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परंतु वर्तमान में सरायकेला सदर अस्पताल में एनेस्थेटिक डॉक्टर उपलब्ध है। इसके अलावा आकस्मिक सेवा के तौर पर रक्त की आवश्यकता के लिए ब्लड बैंक संचालित है।

बहरहाल पूरे मामले में सरायकेला सदर अस्पताल में मेजर सिजेरियन ऑपरेशन से अस्पताल प्रबंधक को प्राप्त हुए पुत्र रत्न से सदर अस्पताल के सभी उत्साहित हैं। वहीं कहा जा रहा है कि सक्षम अस्पताल प्रबंधक संजीत राय ने सदर अस्पताल में अपनी धर्मपत्नी का सुरक्षित प्रसव करा कर अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। और लोगों के लिए एक बेहतर संदेश भी दिया है।

Related posts

राँची:एस एस बी के द्वारा आयोजित मेगा फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : ओवरब्रीज में गार्डर लॉचिंग को लेकर बुरुडीह रेलवे फाटक आज रहेगा बंद….

admin

SARAIKELA NEWS : जिले के सभी 9 प्रखंड के 9 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र के 2 वार्ड में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर; कल्याणकारी योजनाओं का ऑन द स्पॉट दिया गया लाभ… | Vananchal 24TV Live

admin