June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
har ghar tiranga campaign News Rajnagar Block Rajnagar breking जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति लाइफस्टाइल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

RAJNAGAR NEWS : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने लेकर राजनगर प्रखंड के सभी पंचायतों में हुई विशेष सभा। | Vananchal 24TV Live

RAJNAGAR NEWS : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने लेकर राजनगर प्रखंड के सभी पंचायतों में हुई विशेष सभा। | Vananchal 24TV Live
Spread the love

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने लेकर राजनगर प्रखंड के सभी पंचायतों में हुई विशेष सभा।

Advertisements

भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे भारत मे आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराने और देश के लोगों को तिरंगे की महत्ता को जागरूक करने का एक अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत राजनगर प्रखंड में भी इसकी तैयारी जोरों सोरों से की जा रही है।वहीं गुरुवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में मुखिया के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ विशेष सभा आयोजित की गई।जिसमें आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा लगाने और देश की शान बढ़ाने पर विचार विमर्श व रुपरेखा रखी गई।ताकि सभी लोगों को इसके प्रति प्रोप्तसाहित किया जा सके।

Advertisements

वहीं राजनगर पंचायत में मुखिया राजो टुडू  की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई जिसमें पंचायत सचिव संतोष महतो,उपमुखिया रविन्द्र राणा समेत वार्ड सदस्य एवं ग्रामप्रधानों ने हिस्सा लिया।

बीजाडीह पंचायत में मुखिया मोटाई मेलगांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें  रोजगार सेवक तपन कु. प्रधान, वार्ड सदस्यों में बीजाडीह से मनोज सवैंया , बडडीह से ज्योति तियु और पंगला सोय एवं पंचायत के ग्रामीणों ने भाग लिया !

 डुमरडीहा पंचायत मे मुखिया निमाय सोरेन की अध्यक्षता मे हर घर तिरंगा के आलोक में विशेष बैठक मे पंचायत सचिव नदलाल महतो, रोजगार सेवक मनोज साहू ,ग्राम प्रधान छुटु राम महतो , अरुप कुमार पति राम प्रसाद महतो ,लक्ष्मी नरायन महतो ,महादेव पति ,मुटू महतो ,सुशेन महतो सुरेंद्र महतो, एवं स्वयं सेवक पंचायत वासी उपस्थित थे।

इसी प्रकार राजनगर प्रखंड के सभी पंचायतों में मुखियाओं के नेतृत्व में अपने अपने पंचायत भवन में सभा आयोजित कर हर घर तिरंगा लगाने को लेकर प्रोप्तसाहित एवं अभियान को सफल बनाने की योजना तैयार की गई।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों के दो वर्षों के सफल कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela उप विकास आयुक्त ने ऊर्जा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : पीएनबी आरसेटी परिसर सरायकेला मे बैंक सखी दीदियो के लिए छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उपायुक्त ने किया उद्घाटन…

admin