October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जयंती के मौके पर कांग्रेस पार्टी ने श्रद्धा भाव के साथ धरती आबा को किया नमन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जयंती के मौके पर कांग्रेस पार्टी ने श्रद्धा भाव के साथ धरती आबा को किया नमन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला : SANJAY

जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी आदित्यपुर के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर NIT गेट आदित्यपुर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व एवं नगर अध्यक्ष राहुल यादव की अध्यक्षता में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने धरती आबा बिरसा मुंडा को बारी-बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि कांग्रेस झामुमो समर्थित यूपीए गठबंधन की सरकार झारखंड के विकास के लिए पूरी निष्ठा और तत्परता से कार्य कर रही है।

आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भी जल जंगल और जमीन की रक्षा करने वाले आजादी के महानायक बिरसा मुंडा के अनुयायियों के सहयोग से पुनः इंडिया गठबंधन की सरकार देश एवं झारखंड राज्य में बनेगी। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा, जिला उपाध्यक्ष एवं भूमि मुंडा समाज के नेता खिरोद सरदार, महिला नेत्री शारदा देवी, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे, जिला महासचिव रमाशंकर पांडे, प्रकाश मंडल, कुणाल राय, संदीप गोप, राज मंगल ठाकुर, संगीता प्रधान, मिश्र बांसरिया, सविता साहू, संजय केवट, दिलीप कबर्त, सिद्धेश्वर उपाध्याय, आशीष नायक, विनय झा, दीपू ठाकुर, प्रदीप मुखी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : सीनी ओपी पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी बबलू अंसारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल . . .

admin

RAJNAGAR NEWS : हेंसल बाजार में 3 फ़ीट लंबा और लगभग 12 किलो वजनी मागुर मछली को देखने लोगों की उमड़ी भीड़।बना आकर्षण का केन्द्र।

admin

Saraikela News : गम्हरिया आपूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर अंगूठा लगवा कर भी, नहीं देते दुकानदार राशन…. | Vananchal 24TV Live

admin