October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल अनुमंडल में विधायक सविता महतो ने बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर किया नमन, दिया श्रद्धांजलि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चांडिल अनुमंडल में विधायक सविता महतो ने बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर किया नमन, दिया श्रद्धांजलि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल : कल्याण पात्रा

अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार को राज्य की स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर डोबो, भादुडीह, हुमीद, बड़ालाखा, बिहार स्पोंज आयरन, काटीया, ब्लॉक मैदान एवं छोटालाखा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान काटीया स्टेडियम में खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया व हुमीद में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए। फुटबाल प्रतियोगिता में विधायक शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक सविता महतो ने काटीया व हुमीद स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा को नमन किया। बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा के दिखाए हुए राहों पर हम सभी को चलने की आवश्यकता है। देश के आजादी के लिए बिरसा मुंडा काफी संघर्ष किए थे।

आज के दिन ही भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था और आज के दिन ही झारखंड अलग राज्य बना था। मौके पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास, पूर्व जिप सदस्य ओमप्रकाश लायेक, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, मुखिया सुबोधीनी माहली, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, समर भुईया, राहुल वर्मा, मिलन तंतुवाई आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

रामगढ़ : कांग्रेसी ने योग्रेंद्र प्रसाद दिया जन्मदिन बधाई, स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें, यही हम सबों की कामना है…

admin

रस ड्राइविंग और बाइक से स्टंट करने वालों को सबक सिखाने के लिए चांडिल पुलिस उतरी सड़क पर, तीन वाहनों को किया जब्त… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

टमाटर की लाली गई और गया मिर्चा का तीखापन। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin