October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

रंगारंग आगाज के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय झारखंडी विलुप्त परंपरा, कल संस्कृति एवं खेलकूद कार्यक्रम-2023 . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

रंगारंग आगाज के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय झारखंडी विलुप्त परंपरा, कल संस्कृति एवं खेलकूद कार्यक्रम-2023 . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

  • सरायकेला : SANJAY 

त्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहे ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी कोलाबीरा के तत्वावधान दो दिवसीय झारखंडी विलुप्त परंपरा, कला संस्कृति एवं खेलकूद कार्यक्रम 2023 का रंगारंग आगाज के साथ शुभारंभ किया गया।

ग्रामीण फुटबॉल अकैडमी कोलावीरा के संस्थापक एवं प्रमुख तथा पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सह जिला परिषद सदस्य और खूंटी लोक सभा क्षेत्र के खेल प्रकोष्ठ सांसद प्रतिनिधि शंभू मंडल के नेतृत्व में कोलाबीरा फुटबॉल ग्राउंड में शुभारंभ किए गए उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री छुटनी महतो एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह उपस्थित रहे।

उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पणकर विधिवत रूप से आयोजन का शुभारंभ किया गया। मौके पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों और कलाकारों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए शंभू मंडल ने उपस्थित सभी जनों को और जिले वासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयोजन के माध्यम से प्रयास है कि विलुप्त हो रही परंपरा कला एवं संस्कृति को जागृत करके संरक्षित किया जाए। इस अवसर पर बच्चों, युवाओं, वृद्ध जन, महिला एवं पुरुष तथा विवाहित महिलाओं के बीच विभिन्न वर्ग के खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

साथ ही भुआंग नाच, पहाड़ी नाच और बराभूम, सिंहभूम, सरायकेला एवं खरसावां शैली में मनमोहक छऊ नृत्य का प्रदर्शन कलाकारों द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण फुटबॉल अकैडमी के सभी सदस्यों ने आयोजन का सफल संचालन किया। मौके पर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से दर्जनों की संख्या में दर्शक फुटबॉल ग्राउंड में मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA : मंत्री चंपाई सोरेन ने बिरसा चौक पर नवनिर्मित भगवान बिरसा मुंडा की नई प्रतिमा का किया उद्घाटन . . .

admin

RAJNAGAR NEWS : राजनगर के डूब क्षेत्र में क्रांतिकारी जयराम महतो का होगा आगमन।तैयारी में जुटी झारखंडी भाषा ख़ातियानी संघर्ष समिति।

admin

RAJNAGAR :पूर्व विधायक अनन्तराम टुडु का भाजपा में वापसी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकास ने माला पहना कर पार्टी में किया शामिल।

admin