October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जयंती…

सरायकेला:जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जयंती…
Spread the love

जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जयंती…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कांग्रेस जिला सचिव प्रभात कुमार छोटू के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जनों ने उपस्थित होकर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू न सिर्फ आधुनिक भारत के महान शिल्पकार के रूप में भारत के सर्वांगीण विकास में अपना अतुलनीय योगदान देने का कार्य किया बल्कि उन्होंने विश्व पटल पर भारतीय मेधा का लोहा आईआईटी आईआईएम इसरो जैसे संस्थान को स्थापित कर मनवाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सीताराम सिंह, सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, जिला महासचिव मुकेश श्रीवास्तव, जिला सचिव प्रकाश मंडल, ज्ञानेंद्र कुमार मुन्ना, कुणाल राय, अरुण पांडे ,संदीप, सुशांत सिंह, कुंदन कुमार, दिलीप यादव, दारा सिंह, दिनेश रंजन कुशवाहा, अमित महतो आदि उपस्थित रहे।

Related posts

SARAIKELA NEWS : दीपावली पर सुरक्षित पटाखा चलाने को लेकर अग्निशमन विभाग ने चलाया जन जागरूकता अभियान…

admin

गुरूचरण किस्कु ने प्रचार्य डॉ हरिपद दास अधिकारी ने 12लाख 45 हजार रूपये का  गमन कर फरार होने का लगाया आरोप नीमडीह थाना में शिकायत दर्ज… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय की निदेशक ने दुगनी आर्चरी अकादमी और आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां का किया औचक निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin