August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:बांदना परब के अवसर पर गोहाल पूजा का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:बांदना परब के अवसर पर गोहाल पूजा का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। चार दिवसीय प्रकृति पर्व बांदना मनाते हुए पशुपालकों ने बुधवार को गोहाल पूजा की। जिसके तहत गौशाला की शुद्धता के साथ लीपाई करते हुए साल लकड़ी की दो प्रतिमूर्ति गाय बैलों के देवता गरईया ठाकुर और माता काली को स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद पशुओं की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य को लेकर घर की स्त्रियों द्वारा चावल की गुंडी, सिंदूर और मेथी के साथ पशुधन को पूजा गया।

साथ ही धान शीश के ताज का श्रृंगार भी किया गया। और पूरी शुद्धता के साथ घरों में बनाए गए पीठा पकवान को पशुधन को खिलाते हुए उनकी आरती उतारी गई। पशुपालक ललित नंदा बताते हैं कि इस दिन गाय और बैलों को सर्वप्रथम स्नान कराकर उन्हें रंग लगाते हुए गले में नई रस्सी डालकर पूजन के साथ-साथ गुड और चावल मिलाकर खिलाए जाने की परंपरा है।

इस अवसर पर पूरी रात ग्रामीणों द्वारा ढोल मादल बजाते हुए घर-घर जाकर गाय बैलों का जागरण कराया गया। धार्मिक मान्यता रही है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ शिव शंकर पशुओं का हाल जानने के लिए धरती पर स्वयं आते हैं। और पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं का सत्कार होता देख बेहद प्रसन्न होते हैं। और विधि विधान के साथ गोहाल एवं गोवंश पूजन करने वाले पशुपालकों को सुखी एवं समृद्धि का आशीष देते हैं।

Advertisements




Related posts

जमशेदपुर :ब्रह्माकुमारी हल्दीपोखर साखा द्वारा आने वाले, रक्षाबंधन त्यौहार को समाज के प्रतिष्ठित समाज सेबियों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया…

admin

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक; कुल 5 मामलों पर लिया गया निर्णय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सीसीएल रजरप्पा कर्मी के ऊपर हुई गोलीबारी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin