June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:बाल दिवस पर डीएलएसए के द्वारा आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम; पीडीजे ने बच्चों के बीच मिठाइयां बांट किया जागरूक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:बाल दिवस पर डीएलएसए के द्वारा आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम; पीडीजे ने बच्चों के बीच मिठाइयां बांट किया जागरूक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। झालसा रांची एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार के निर्देश पर सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के लोक अदालत हॉल सरायकेला में संपन्न हुआ।

जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने उपस्थित बच्चों से रूबरू होते हुए उनके बीच चॉकलेट और बिस्कुट का वितरण किया। तथा उन्हें बताया कि हर साल 14 नवंबर के दिन भारतवर्ष के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूक करना है।

भारतीय संविधान में बच्चों के जन्म के साथ ही उनके मौलिक और कानूनी अधिकार जुड़ जाते हैं। उन्होंने उपस्थित बच्चों को बाल मजदूरी, यौन शोषण तथा बच्चों के हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुश्री कवितांजली टोप्पो ने भी उपस्थित बच्चों को बच्चों के लिए चलाए जा रहे सरकारी योजनाओं के संबंध में बताया। इस अवसर पर न्यायालय के कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पारा लीगल वॉलिंटियर्स आदि उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

हंसडीहा पुलिस ने हत्या की योजना बनाते दो अपराधियों को धरदमौचा, दोनों को भेजा जेल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

संविधान दिवस के अवसर पर जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : छऊ गुरु पद्मश्री पंडित गोपाल प्रसाद दूबे का बेंगलुरु में हुआ अंतिम संस्कार। | Vananchal 24TV Live

admin