October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News

सड़क दुर्घटना में मेडिकल स्टाफ गंभीर रूप से हुआ घायल…

सड़क दुर्घटना में मेडिकल स्टाफ गंभीर रूप से हुआ घायल…
Spread the love

सड़क दुर्घटना में मेडिकल स्टाफ गंभीर रूप से हुआ घायल…

सरायकेला: संजय कुमार मिश्रा ।

सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुली गांव के समीप शनिवार की शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में चाईबासा के मंझारी में कार्यरत 35 वर्षीय मेडिकल स्टाफ नारायण पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गम्हरिया का रहने वाला नारायण पूर्ति दीपावली की छुट्टी में मंझारी से अपने घर वापस गम्हरिया अपने बाइक से जा रहा था।

इसी दौरान कुली गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें नारायण पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना में उसके हाथों की उंगलियां तक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से रोड एंबुलेंस द्वारा घायल नारायण पूर्ति को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज जारी है।

Related posts

मध्याह्न भोजन योजना उधारी पर संचालित, संगठन ने भेजा त्राहिमाम संदेश…

admin

सरायकेला:दिव्यांग बच्चों के शिक्षा सहित सर्वांगीण विकास के लिए सरकारी सुविधाओं के साथ होगा हर संभव प्रयास… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दुमका:उत्सव होटल में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा लघु वन उपार्जन सहकारिता समिति द्वारा दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया…

admin