August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर योजनाओं का लिया जायजा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर योजनाओं का लिया जायजा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कुल चार आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान राजनगर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र राजनगर वन का भ्रमण करते हुए उन्होंने नामांकित 25 बच्चों में से 18 बच्चों को उपस्थित पाया।

मौके पर उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका को निर्देश दिया कि अनौपचारिक शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चों को रखें। और रंग, दिशा एवं दिवस आदि का ज्ञान कराएं। साथ ही बच्चों को शारीरिक गतिविधि और भव्य गीत आदि कराएं। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र राजनगर दो का भ्रमण करते हुए उन्होंने केंद्र में नाम अंकित 28 बच्चों में से 20 बच्चों को उपस्थित पाया।

मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित एक धात्री महिला करिश्मा हेंब्रम का हीमोग्लोबिन जांच करवाया गया। हीमोग्लोबिन का स्तर 7.8 पाए जाने पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर द्वारा उसे आयरन की गोली और आयरन युक्त भोजन खाने का सलाह दिया गया।

साथ ही आंगनबाड़ी सेविका को निर्देश दिया गया कि भीएचएसएनडी के दिन उपस्थित सभी किशोरियों एवं लोगों का हीमोग्लोबिन जांच कराया जाए। भ्रमण के क्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र छेरियापाहाड़ी और आंगनबाड़ी केंद्र गुटुसाई का भ्रमण करते हुए संबंधित आंगनबाड़ी सेविका को आंगनबाड़ी केंद्र के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Advertisements




Related posts

Jharkhand News : 16 नवंबर को प्रेस दिवस पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर प्रेस क्लब झरिया से एक विशाल मोटर साईकिल जुलूस | Vananchal 24TV Live

admin

Jamshedpur News : घरेलू विवाद के बाद पत्नी का गमछा से गला घोंटकर हत्या मामले में हत्यारा पति गिरफ्तार—-

admin

सरायकेला:बैंक ऑफ़ इंडिया सिनी शाखा में मनाया गया 118वां स्थापना दिवस…

admin