June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:सरकारी विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्कूली बच्चों में बंटा मड़ुवा का लड्डू; मध्याह्न भोजन के साथ स्कूली बच्चों ने मड़ुवा लड्डू का चखा स्वाद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:सरकारी विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्कूली बच्चों में बंटा मड़ुवा का लड्डू; मध्याह्न भोजन के साथ स्कूली बच्चों ने मड़ुवा लड्डू का चखा स्वाद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत झारखंड सरकार के स्कूली एवं साक्षरता विभाग के झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की निदेशक के निर्देशानुसार सरकारी स्कूलों के बच्चों के बीच बुधवार को मड़ुवा के लड्डू का वितरण किया गया। फ्लैक्सिबिलिटी फॉर न्यू इंटरवेंशन के अंतर्गत मध्याह्न भोजन के साथ स्कूली बच्चों को मडुवे का लड्डू दिया गया।

सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा पूनम देवी द्वारा स्कूली बच्चों को मडुवे का लड्डू देते हुए इसका शुभारंभ किया गया। मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाराम तियू, सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत, मध्याह्न भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो एवं शिक्षक जगदीश साव सहित अन्य शिक्षकों और उपस्थित अभिभावकों द्वारा भी स्कूली बच्चों को तैयार किए गए मड़ुवा का लड्डू दिया गया।

मौके पर मध्यान्ह भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो ने बताया कि प्रत्येक स्कूली बच्चे के लिए 50 ग्राम राजी मडुवा के साथ अन्य इनग्रेडिएंट मिलकर मड़ुवा का लड्डू तैयार करते हुए सप्ताह के प्रत्येक बुधवार या फिर कार्य दिवस नहीं होने की स्थिति में अगले कार्य दिवस को खिलाया जाना है।

जिसकी शुरुआत बुधवार को सभी विद्यालयों में की गई है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में राजी मडुवा की पौष्टिकता से पोषण शक्ति का निर्माण किया जाना है। जिससे कि बच्चे स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के साथ पढ़ाई सहित स्कूल आधारित गतिविधियों में बेहतर कर सके।

Advertisements




Related posts

कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के आजसु पार्टी का ग्राम प्रभारी का हुआ चयन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग; प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS : उपप्रमुख श्रीमती सुमना देवी ने उपस्वास्थ्य केन्द्र गोबिन्द पुर का लिया जायजा।कहा : उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें,एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करें स्वास्थ्य कर्मी। लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

admin