June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:कार्तिक पूर्णिमा और पंचक स्नान पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति की तत्वावधान होगा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:कार्तिक पूर्णिमा और पंचक स्नान पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति की तत्वावधान होगा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। जगन्नाथ श्री मंदिर प्रांगण में श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान कार्तिक पूर्णिमा एवं पंचक स्नान के पावन अवसर पर आगामी 23 से 27 नवंबर तक विविध भक्ति पूर्ण आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से ओडिशा के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित सत्यनारायण महाराणा एवं पंडित अशोक कुमार प्रधान द्वारा श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन किया जाएगा। प्रत्येक दिन भागवत कथा प्रारंभ से पहले ओडिशा के प्रसिद्ध भजन संगीत कलाकार विजय बेहरा, एस पी दास एवं कपिलेन्दर जेना द्वारा संगीतमय भजन संध्या कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

इसे लेकर श्री जगन्नाथ सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में कार्तिक पूर्णिमा और पंचक स्नान के अवसर पर कथावाचक के द्वारा पांच दिन तक चलने वाले श्रीमद् भागवत प्रवचन का आयोजन के रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई।

अध्यक्ष राजा सिंहदेव द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम 23 से 26 तक नवंबर तक प्रत्येक दिवस शाम 5:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक एवं अंतिम तिथि 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन प्रातः 9:00 से अपराह्न 1:00 बजे तक भजन एवं भागवत प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा प्रत्येक दिन भागवत कथा के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

यह कार्यक्रम आगामी 23 से 27 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। एवं समापन तिथि को भजन एवं प्रवचन के उपरांत भक्तों के महाप्रसाद सेवन के साथ कार्यक्रम का संपन्न होगा। बैठक में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष सुदीप पटनायक, सचिव पार्थसारथी दाश, कोषाध्यक्ष राजीव महापात्र, समिति के वरिष्ठ सदस्य नीलकंठ सारंगी, चित्रा पटनायक, शंभू महापात्र, चिरंजीव महापात्र, परशुराम कवि, गणेश सतपति, कार्तिक परिच्छा, राजेश मिश्रा, तुषार दुबे, शंकर सतपति, सुमित महापात्र, सिपुन महंती, गोलक ज्योतिषी, शुभेन्दू दास, सुशांत महंती, शुभम कर, देवीप्रसन्न सारंगी, रंजन पति एवं जगन्नाथ श्री मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित ब्रह्मानंद महापात्र उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:किसान मित्रों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओ का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभुकों को लाभ प्रदान करें: उपायुक्त…

admin

Saraikela : गम्हरिया थाना प्रभारी के स्थानांतरण से लोगों में दिख रही है नाराजगी…

admin

वसुदेव कुटुंबकम के लिए योग होगा हर आंगन योग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin