August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर एपीओ ने निरक्षर जनों को होने वाले प्रशिक्षण की जानकारी दी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर एपीओ ने निरक्षर जनों को होने वाले प्रशिक्षण की जानकारी दी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। शिक्षा विभाग द्वारा निरक्षर जनों को साक्षर बनाए जाने के लिए चलाए जा रहे नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष हेंब्रम सरायकेला प्रखंड के कदमडीहा गांव पहुंचे। जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदमडीहा में निरक्षर जनों से मिलते हुए उन्होंने उन्हें साक्षर बनाए जाने के लिए दिए जाने वाले प्रशिक्षण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

 

मौके पर उपस्थित कुल 95 में से 55 निरक्षर जनों को उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के पश्चात साक्षर बनाते हुए उनका नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपेन स्कूलिंग की ओर से साक्षरता का आकलन किया जाएगा। आकलन परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थियों को जिला शिक्षा विभाग की ओर से साक्षर होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर छोटा दावना पंचायत के पूर्व उप मुखिया राजाराम महतो, वार्ड सदस्य देवला मुर्मू, ग्राम प्रधान साहेब राम महतो, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार दुबे, शिक्षक राजीव गोस्वामी एवं खेलाराम मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Ranchi : अनगड़ा पुलिस अमानवीय क्रूर घटना का खुलासा, घटना के आरोपी तारकेश्वर सिंह गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी मुंतजिर राजा हुआ फरार…….

admin

Saraikela News : राजकीय मध्य विद्यालय, ऊपरबेडां गम्हरिया  में “खेलो झारखण्ड “2022 के तत्वाधान में  दो दिवसीय  प्रखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन… | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : बनाए जा रहे जाति प्रमाण पत्र में शिथिलता को लेकर बीईईओ ने 8 सीआरपी को किया शो कॉज…. | Vananchal 24TV Live

admin