August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

रामगढ़:नीति आयोग द्वारा सितंबर माह में जारी डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिले को मिला प्रथम स्थान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

रामगढ़:नीति आयोग द्वारा सितंबर माह में जारी डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिले को मिला प्रथम स्थान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग द्वारा प्रतिमाह जारी की गई। डेल्टा रैंकिंग में सितंबर माह के डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिले को पूरे भारत देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ हैं। वहीं फाइनेंशियल इंक्लूजन एवं स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में रामगढ़ जिले को प्रथम, स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में तृतीय एवं शिक्षा के क्षेत्र में 11वां स्थान पूरे भारत देश में प्राप्त हुआ हैं।

नीति आयोग के डेल्टा रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए उपायुक्त पदाधिकारी चंदन कुमार द्वारा रामगढ़ जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों, जिले में कार्यरत पीरामल फाउंडेशन की टीम एवं कर्मियों सहित सभी जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी गई।

वहीं उन्होंने आगे भी इसी तरह कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को दिया गया। गौरतलब हो कि उपायुक्त पदाधिकारी चंदन कुमार द्वारा नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत रामगढ़ जिले के अच्छे प्रदर्शन को लेकर वरीय अधिकारियों को नियमित रूप से बैठक कर कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:कपाली में प्लस टू हाई स्कूल के छात्र-छात्रों एवं कपाली पुलिस ने नशा के सेवन के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लेकर सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुई बैठक…

admin

सरायकेला:अब स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ सप्ताह में एक दिन बुधवार को मिलेगा मड़ुवा का लड्डू या मड़ुवा का हलवा; स्वास्थ्य होगा अच्छा। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin