October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक में कुल तीन प्रस्ताव हुए पारित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक में कुल तीन प्रस्ताव हुए पारित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सरायकेला प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला संरक्षक अमरनाथ तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन, प्रदेश पदधारक अनूप कुमार सहित जिले भर से आए अराजपत्रित कर्मचारी शामिल रहे। जिसमें सर्वसम्मति से जिला शाखा के पद धारकों का निर्वाचन किया गया।

इसके तहत विष्णु देव सिंह को मुख्य संरक्षक, गोरा चांद महतो को सम्मानित अध्यक्ष, रंजीत कुमार को जिला अध्यक्ष, मकर महतो को कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्णा महतो, मनोज कुमार महतो एवं भूपेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, अमरनाथ तिवारी को जिला संरक्षक, शकुंतला संवैया, राजेंद्र राम, सूरज कुमार राम, गौतम कुमार सिंह एवं सहदेव महतो को जिला संयुक्त मंत्री, कृष्णा काटेवा को कोषाध्यक्ष पारित को उप कोषाध्यक्ष एवं कुणा सामल और भीष्म सिंह मुंडा को कार्यालय मंत्री बनाया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित करते हुए निर्णय लिया गया कि 11 सूत्री लंबित मांगों की प्राप्ति के लिए आगामी 8 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। मांगे नहीं पूरी होने पर आगामी 4 दिसंबर को रांची में राज्य स्तरीय रैली की जाएगी। बैठक में सभी विभाग के महासंघ के अराजपत्रित कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

संकल्प यात्रा के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जिला आगमन को लेकर जिप सदस्य शंभू मंडल ने कार्यकर्ताओं के संग की तैयारी…

admin

Saraikela News : सरायकेला नगर पंचायत के उमवि हंसाहुड़ी में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगा शिविर, पहले दिन प्राप्त हुए 105 आवेदन….

admin

कहा शुद्ध पेयजल के अभाव में ईचगढ़ विधान सभा में फैल रहा है डायरिया, स्वास्थ्य व्यवस्था विफल हो गई है…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin