June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल:हर घर को मिलेगा पेयजल, महिलाओं को नही जाना होगा बाहर: विधायक…

चांडिल:हर घर को मिलेगा पेयजल, महिलाओं को नही जाना होगा बाहर: विधायक…
Spread the love

कुकडु में 55 करोड़ के लागत से डाटम गांव में जलमीनार का विधायक सबिता महतो ने किया शिलान्यास…

हर घर को मिलेगा पेयजल, महिलाओं को नही जाना होगा बाहर: विधायक…

चांडिल (विद्युत महतो)

चांडिल अनुमंडल के कुकडु प्रखंड के डाटम में ईचागढ़ विधयक सबिता महतो ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया।वही विधायक सबिता महतो ने बताया कि इस जलापूर्ति योजना के पूरा हो जाने से प्रखंड के तिरूलडीह, चौड़ा, लेटेमदा, सिरूम, पारगामा, ईचडीह, आदि कुल 6 पंचायतो के हर घर के हर परिवार को पेयजल मिलेगा जिससे ग्रामीण महिलाओं का पेयजल लाने के लिए बाहर जाना नही पड़ेगा।

वही विधायक सबिता महतो ने कहा कि लंबे समय के प्रयास से इस जलमीनार को धरातल पर लाया गया वही विधायक सबिता महतो ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को इस योजना के लिए आभार जताया। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को पेयजल उपलब्ध हो पायेगा।उन्होंने आगे बताया कि इससे पूर्व में ही कुकडु प्रखंड के सपादा में भी पेयजलापूर्ति योजना हेतु कुकडु पंचायत सहित कुल तीन पंचायत को पेयजलापूर्ति किया जाएगा जिसका कार्य लगभग समाप्ति की और है।

डाटम वाला योजना से पूरा कुकडु प्रखंड में जलापूर्ति घर घर हो पायेगा। मौके पर सरायकेला जीप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, कुकडु प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला, बीडीओ राकेश गोप, केंद्रीय सदस्य क़ाबलु महतो, बिस सूत्री उपाध्यक्ष नावकिशोर हांसदा,प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, डाटम ग्राम प्रधान, कित्तिवास महतो, रामनाथ महतो, स्वपन महतो, मंगल महतो सहित कई लोग उपस्थित थे

Related posts

Saraikela देशज-2023 में छाएगा छऊ नृत्य का जलवा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जिला फुटबॉल लीग का फाइनल मैच सरमाली सरायकेला बनाम आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां के बीच आज होगा, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा करेगें उद्घाटन…

admin

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत हुआ शिविर का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin