October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती…

सरायकेला:मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती…
Spread the love

मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। बताया गया कि महाविद्यालय में बीते 25 अक्टूबर से ही राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है।जिसमें महाविद्यालय के छात्रों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मंगलवार को आयोजित की गई सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समझ में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे जिला शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव केसरी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की राष्ट्रीय एकता में योगदान की जानकारी दी गई। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

राज्य के युवाओं एवं युवतियों को प्रवासी होने से बचने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे हैं कई कार्य मंत्री सत्यानंद भोक्ता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : सावधान! सरायकेला में घूम रहे हैं उचक्के. . .

admin

Jamshedpur : जी टाउन मैदान का कॉमर्शियल इस्तेमाल और दुरुपयोग से परेशान टिस्को कर्मचारी अनुमंडल पदाधिकारी से मिले और लिखित शिकायत पत्र सौंपा ….

admin