August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राँची सुर्खियां

आंदोलनकारियों को हेमंत सरकार का दिवाली गिफ्ट,  4 करोड़ 41 लाख 42 हजार रुपए का आवंटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

आंदोलनकारियों को हेमंत सरकार का दिवाली गिफ्ट,  4 करोड़ 41 लाख 42 हजार रुपए का आवंटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

 

 

रांची: अर्जुन कुमार ।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारियों को दिवाली का तोहफा दिया है. सरकार ने इनके लिए 4 करोड़ 41 लाख 42 हजार रुपए का आवंटन कर दिया है. यह राशि पूरे राज्य भर के आंदोलनकारियों के लिए है. जिनका आवंटन लंबित था उनका भुगतान दिवाली से पूर्व किया जाना है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2023-24 में झारखंड/ वनांचल अलग राज्य के गठन हेतु आंदोलनकारियों/ आश्रितों का पेंशन/ सुविधाओं के भुगतान के लिए 4 करोड़ 41 लाख 42 हजार रुपए आवंटन दिया है.

 

इसमें बोकारो जिला 22 लाख 81 हजार रु., पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा 6 लाख 82 हजार रु. चतरा 10 लाख 84 हजार रु., देवघर 7 लाख 70 हजार रु., धनबाद 32 लाख 71 हजार रु., दुमका 50 लाख 98 हजार रु., गिरिडीह 31 लाख 71 हजार रु. गोड्डा 15 लख रु.,गुमला 7 लाख 92 हजार रु. हजारीबाग 40 लाख ,10 हजार रु., पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर 67 लाख 35 हजार रु., जामताड़ा 11 लाख रु., कोडरमा 30 लाख 40 हजार रु., लातेहार 1 लाख रु., लोहरदगा 24 लाख 41 हजार रु., पाकुड़ 3 लाख रु., पलामू 1 लाख 50 हजार रु., रामगढ़ 22 लाख 50 हजार रु., रांची 22 लाख 50 हजार रु., साहिबगंज 1 लाख 74 हजार रु., सरायकेला खरसावां 14 लाख 28 हजार रु., सिमडेगा 4 लाख 30 हजार रु. खूंटी 10 लाख 85 हजार 9 सौ रु. आवंटन आंदोलनकारियों के बीच वितरण करने के लिए प्रदान किया गया है.

Advertisements




Related posts

Jamshedpur News : लुट का मास्टर प्लान पटना के बेयूर जेल में रचा गया…..

admin

राजेश कच्छप – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सदर अस्पताल के पार्किंग से बाइक चोरी होने की शिकायत सरायकेला थाने में दर्ज कराई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin