June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जमशेदपुर:नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ जमशेदपुर एफसी को मिली हार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जमशेदपुर:नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ जमशेदपुर एफसी को मिली हार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

जमशेदपुर:दीप पोल

गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग के रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने जम कर विरोधियों का मुकाबला किया लेकिन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ रिजल्ट के मामले में पिछड़ गई. मुकाबले का फाइनल स्कोर घरेलू टीम के पक्ष में 2-1 से रहा.

 

पहले हाफ की शुरुआत दोनों टीमों ने जबरदस्त दृढ़ संकल्प के साथ की. शुरुआत में एलेन स्टवानोविक के बॉक्स के अंदर बेहतरीन टीम वर्क के बाद जमशेदपुर एफसी ने बढ़त ले ली थी. जब नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के गोलकीपर ने पेनल्टी बचा ली और गेंद वापस मैदान में आ गई तब डेनियल चीमा चुक्वु ने रिबाउंड से सटीकता के साथ गेंद को नेट में डाल दिया.शुरुआती भिड़ंत के दौरान जमशेदपुर एफसी का पलड़ा भारी रहा और उसने हाफ टाइम ब्रेक तक आराम से बढ़त बना ली.

दूसरे हाफ में दोनों ओर से प्रभावशाली प्रयास देखने को मिला. हालाँकि, नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को फायदा हुआ. पूरे हाफ में जमशेदपुर एफसी के डिफेंडरों के शानदार प्रयास के बावजूद, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने 93वें मिनट में बराबरी हासिल कर ली, जब मिशेल ज़ाबाको ने बहुत करीब से दाएं पैर से बेहतरीन फिनिश देकर घरेलू टीम के लिए स्कोर बराबर कर दिया.

कुछ ही मिनटों बाद, घरेलू टीम को जमशेदपुर एफसी बॉक्स में काफी हंगामे के बाद पेनल्टी मिली. इसे इब्सन मेलो ने गोल में बदल कर उन्हें बढ़त दिला दी, जिसके बाद जमशेदपुर के खिलाड़ी निराश होकर मैदान से बाहर गए.

मेन ऑफ स्टील 1 नवंबर को द फर्नेस में मोहन बागान सुपर जाइंट से खेलकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेंगे. इसके टिकट जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बॉक्स ऑफिस और टिकट जिनी: https://bit.ly/jfc-tickets पर उपलब्ध हैं.

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : कॉन्ग्रेस पार्टी के जिला स्तरीय बैठक में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय; सांगठनिक मजबूती पर दिए टिप्स… | Vananchal 24TV Live

admin

कुचाई थाना प्रभारी विधि व्यवस्था के साथ-साथ बच्चों के बीच शिक्षा का भी जगा रहे हैं अलख… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा समारोह आयोजित कर न्यायिक पदाधिकारी के प्रोन्नति एवं पोस्टिंग के लिए किया गया स्वागत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin