October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

विजयादशमी पर सुहागिन महिलाओं ने किया सिंदूर खेला; एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए अखंड सौभाग्य की कामना की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

विजयादशमी पर सुहागिन महिलाओं ने किया सिंदूर खेला; एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए अखंड सौभाग्य की कामना की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला: संजय मिश्रा

विजयादशमी के शुभ अवसर पर सरायकेला के विभिन्न पूजा पंडालों में सुहागिन महिलाओं द्वारा सिंदूर खेला किया गया। इसके तहत मां दुर्गा के चरणों में चढ़ाए गए सिंदूर को लेकर सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए मां दुर्गा से अखंड सौभाग्य की मंगलकामना की। इसके तहत सरायकेला नगर क्षेत्र अंतर्गत श्री श्री पब्लिक दुर्गा पूजा मंडप, ओम श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल हंसाहुड़ी, श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप इंद्रटांडी, श्री श्री सरकारी दुर्गा पूजा मंडप पुराना बस स्टैंड चौक सहित सीनी के पूजा पंडालों में भी विजयादशमी पर सिंदूर खेला का आयोजन किया गया।

परंपरा अनुसार शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन विजयादशमी पर सुहागिन महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करती हैं। और पान के पत्तों से मां दुर्गा के गालों को स्पर्श करते हुए उनकी मांग और माथे पर सिंदूर लगाकर अपने सुहाग के लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बाद मां दुर्गा को पान एवं मिठाई का भोग लगाया जाता है। और आबार एशो मां….. की प्रार्थना के साथ मां दुर्गा को नम आंखों से भावभीनी विदाई दी जाती है।

Advertisements




Related posts

अंबर राय चौधरी को कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने दी बधाई…

admin

RAJNAGAR NEWS : राजनगर में दो वर्ष बाद धूमधाम से मनाया जायेगा देशकरम महोत्सव। देशकरम एकता संघ द्वारा तैयारी जोरों पर। | Vananchal 24TV Live

admin

Bundu News : आईएलओ कन्वेंशन-169 को भारत सरकार अंगीकार करें और विश्व आदिवासी अधिकार की घोषणा को लागू करें…..

admin