August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास एवं पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधिगण से कराएं पदाधिकारी: उपायुक्त…

स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास एवं पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधिगण से कराएं पदाधिकारी: उपायुक्त…
Spread the love

जिला योजना कार्यालय एवं डीएमएफटी मद अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा; निर्माण कार्यों को अविलंब पूर्ण करने के दिये निर्देश।

स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास एवं पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधिगण से कराएं पदाधिकारी: उपायुक्त…

सरायकेला: संजय मिश्रा

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में डीएमएफटी एवं जिला योजना कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं अंतर्गत जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने डीएमएफटी एवं योजना कार्यालय के सभी योजनाओं की राशि से किये जा रहे विभिन्न योजनाओं के कार्य की समीक्षा कर निर्माण कार्य को अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्र में नए योजनाओं पर भी चर्चा की गई। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने सभी योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने, स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास एवं पूर्ण योजनाओं के उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधिगण के उपस्थिति में करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने ऐसी योजनाएं जो स्वीकृत होने के पश्चात भी उनमें कार्य आरम्भ नहीं किया गया है, में यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा ऐसी योजनाएं जिनकी कार्य प्रगति धीमी है, में संबंधित संवेदक के साथ बैठक कर निर्माण कार्य में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

50 लाख का चुना लगाने व ब्लैंक चेक चोरी करने का मामला में एक गया जेल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

समाजसेवी जतीन कुमार और थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव ने संयुक्त रूप से थाना परिसर में सैंकड़ों पेड़ लगा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:शारदाबेड़ा-हुदू-डुमरा सड़क पुनर्निर्माण को लेकर संघर्ष समिति ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin