October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:100 दिवसीय विधिक जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत डीएलएसए के तत्वावधान निकाली गई प्रभात फेरी…

सरायकेला:100 दिवसीय विधिक जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत डीएलएसए के तत्वावधान निकाली गई प्रभात फेरी…
Spread the love

100 दिवसीय विधिक जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत डीएलएसए के तत्वावधान निकाली गई प्रभात फेरी…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। झालसा रांची और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार के निर्देशानुसार बीते 17 सितंबर से आगामी 25 दिसंबर तक 100 दिवसीय विधिक जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम का आयोजन जिले के हर क्षेत्र में किया जा रहा है।

इसके तहत मंगलवार को व्यवहार न्यायालय सरायकेला और अनुमंडल न्यायालय सरायकेला में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। व्यवहार न्यायालय सरायकेला में हुए प्रभात फेरी कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती मंजू कुमारी, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री कवितांजली टोप्पो सहित न्यायालय के कर्मचारी, पारा लीगल वॉलिंटियर्स आदि शामिल हुए।

सौ दिनों तक चलनेवाले इस विशेष जागरूकता शिविर और डोर टू डोर कार्यक्रम के अंतर्गत ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम कर आम लोगों विशेषकर महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगो आदि को जागरूक किया जा रहा है। बताया गया कि अब तक करीब सौ से अधिक गांव में जागरूकता कार्यक्रम और डोर टू डोर कार्यक्रम किया जा चुका है।

Related posts

सरायकेला:सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में मना गुरु पूर्णिमा उत्सव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

आदित्यपुर:सूर्य मंदिर को लेकर उपजे विवाद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : 8 फीट लंबे अजगर सांप को किया रेस्क्यू…

admin