October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

रविशंकर शुक्ला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

रविशंकर शुक्ला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

झारखंड वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी पहुंची सरायकेला; खेल संघों ने किया भव्य स्वागत…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। झारखंड की राजधानी रांची में एशिया के 6 देशों के मध्य आयोजित होने जा रही झारखंड वूमेनस एशियन हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी मंगलवार को सरायकेला पहुंची। जहां जिले के विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने इसका भव्य स्वागत किया। इस बाबत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने इस ट्रॉफी का अनावरण करते हुए कहा कि हॉकी हमारे देश की शान है। झारखंड में हॉकी का एक महत्वपूर्ण स्थान है।

इस तरह के आयोजन से ना केवल हमारे राज्य में खेल का सकारात्मक वातावरण तैयार होगा। बल्कि जिले के हॉकी खिलाड़ियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एशियन गेम्स की तरह ही इस चैंपियनशिप में भी हमारे राज्य और जिले की महिलाएं देश का नाम रोशन करेगी। ज्ञात हो कि झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक एशिया के 6 देशों के मध्य महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ जापान, चीन, मलेशिया, थाईलैंड एवं दक्षिण कोरिया की टीमें भी भाग ले रही है। झारखंड में इस प्रतियोगिता के प्रमोशन के लिए राज्य के 24 जिलों में विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन के तहत मंगलवार को यह ट्रॉफी सरायकेला पहुंची। जहां जिला समाहरणालय में इसका भव्य स्वागत किया गया। जिले के उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने हॉकी बॉल को पुश कर हॉकी इंडिया को शुभकामनाएं दी।

इस स्वागत कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, आईटीडीए निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग, कार्यपालक दंडाधिकारी सुश्री डॉ सुधा वर्मा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री मिश्रा, जिला हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू चौधरी, सचिव अखिलेश्वर प्रसाद, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, बॉक्सिंग एसोसिएशन राजीव वर्मा, सुधीर चौधरी, रविन्द्र प्रधान, रविंद्र पड़ीहारी, भूटान स्वांसी, कूशो मिंज सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

रामगढ़:स्वच्छ भारत मिशन चरण 2 के तहत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

समारोह आयोजित कर एलआईसी के डीओ को दी गई विदाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सफाई कर्मियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने उनकी विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में की बैठक – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin