August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:हाइवा से टकराई बाइक; दो की मौत…

सरायकेला:हाइवा से टकराई बाइक; दो की मौत…
Spread the love

हाइवा से टकराई बाइक; दो की मौत…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुड़ी गांव के समीप सड़क किनारे खड़े हाइवा में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक पर सवार जीजा व साला की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खरसावां बनाइकेला गांव निवासी 45 वर्षीय भंज कुमार सोय व चक्रधरपुर मंडल साई निवासी 55 वर्षीय सोहराय गागराई के रूप में हुई है।

दोनों वर्तमान में आदित्यपुर में रहते थे। घटना साढ़े आठ बजे के आसपास की है। भंज कुमार सोय के छोटेभाई के सास के निधन पर अन्तिम संस्कार में दोनों चाईबासा गए हुए थे, वापस आदित्यपुर लौटने के क्रम में कुड़ी गांव के पास खड़ी हाइवा के पीछे बाइक टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के पश्चात स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरायकेला-खरसावां जिले में दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है सड़क किनारे बड़े वाहन चालक अपनी-अपनी वाहनों को लगाकर चले जाते हैं रात के अंधेरे में सड़क किनारे वाहन नजर नहीं आता जिसके कारण तेज रफ्तार से आते बाइक व छोटे वाहन बड़े वाहनों से टकरा जाती है। और घटना स्थल पर वहां सवारों की मौत हो रही है। सड़क किनारे खड़े करने वाले चालक वाहनों पर पार्किंग लाइट भी नहीं जलाते हैं जिसकी वजह से वह रात के अंधेरे में दिखाई नहीं पड़ते।

Related posts

RAJNAGAR NEWS :हेंसल में 22 वां रक्तदान शिविर को लेकर हुई विशेष बैठक। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAMGARH : सत्यजीत को हेतु तलवार देकर किया सम्मानित . . .

admin

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक…

admin