June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता रथ को डीडीसी ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता रथ को डीडीसी ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर के द्वारा सामुहिक रूप से बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण कर बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जागरूकता उदेश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्र में नुकड़-नाटक, गीत-नाट्य के माध्यम से लोगों को बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक अभिशाप है, इसे मिटाने के लिए जन सहभागिता की आवश्यकता है। बाल विवाह अगर होता रहेगा तो स्वस्थ भारत की कामना नहीं की जा सकती हैं। बच्चें कुपोषित पैदा होंगे और उनमें विभिन्न प्रकार की बीमारियां होंगी। जिससे परिवार एवं समाज के विकास पर असर पड़ेगा।

Advertisements




Related posts

RAJNAGARNEWS : यदुवंशी गोप समाज युवा मंच ने फिर एक बार एक असहाय परिवार को मदद कर, दिया एकता का परिचय।

admin

Muri : सिल्ली के कुटामगांव के राधारमण मन्दिर में लगी आग, मन्दिर के समान सहित अन्य समाग्री जल कर राख…

admin

सरायकेला:गम्हारिय अंचल के बुलडोजर से अवैध मकान ध्वस्त , भूमाफियाओं में हड़कंप…

admin