October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:मलेशिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर के लिए रवाना हुए आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के कलाकार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:मलेशिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर के लिए रवाना हुए आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के कलाकार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला छऊ नृत्य का जलवा विदेशी धरा मलेशिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर देश में छाएगा। इसे लेकर सरायकेला के आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के कलाकारों का एक दल मलेशिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर देश के लिए रवाना हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के सह निदेशक रंजीत आचार्य ने बताया कि आगामी 17 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले नृत्य महोत्सव में कलाकारों द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी।

मलेशिया की राजधानी कुवालालाम्पुर में आयोजित होने वाली विश्व स्तरीय जीवंत कला महोत्सव में कलाकारों द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधीन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद आईसीसीआर के द्वारा भेजा जा रहा है।

जिसमें आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के सरायकेला एवं नई दिल्ली के निदेशक पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में 10 सदस्यीय कलाकारों का दल सुकांत कुमार आचार्य, रंजीत कुमार आचार्य, सतीश कुमार मोदक, विश्वनाथ कुंभकार, कुना सामल, शुभम आचार्य, गोविंद महतो शामिल है। जिनके द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य रात्रि, नाविक, राधा कृष्ण, मयूर, हंस, गरुड़ वासुकी, वर्षा झमझम, फूलो बसंत एवं गरुड़ भास्कर सरायकेला छऊ नृत्यों का प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisements




Related posts

डालसा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से टाउन हॉल सरायकेला में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन; चयनित लाभुकों के बीच 23.09 करोड़ के परिसम्पतियों का किया गया वितरण  . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur : ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारी निर्वाह कर संगठन को मजबूत बनाएंगे : राकेश चौबे

admin

सौहाद्रपूर्ण वातारण में आपसी भाईचारगी और शान्ति के साथ मनाया गया मुहर्रम का त्योहार, प्रशासन की व्यवस्था रही पूरी चाक चौबंद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin