October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

खरसावां:खरसावां पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज रोनी नायक, शुक्रवार को अभियुक्त के घर पर पुलिस ने चस्पा किया था इश्तेहार…

खरसावां:खरसावां पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज रोनी नायक, शुक्रवार को अभियुक्त के घर पर पुलिस ने चस्पा किया था इश्तेहार…
Spread the love

खरसावां पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज रोनी नायक, शुक्रवार को अभियुक्त के घर पर पुलिस ने चस्पा किया था इश्तेहार…

खरसावां:खरसावां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जमीन फर्जीवाड़े के आरोपी रोनी नायक को शनिवार को सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय के समीप से दिन के करीब 3‐30 के आसपास धर दबोचा। जिसके बाद खरसावां पुलिस पूछताछ के लिए खरसावां ले आयी। आज उसें जेल भेज दिया गया। बता दें कि शुक्रवार को ही खरसावां पुलिस ने खरसावां शहरी क्षेत्र के अंतर्गत दितसाई मार्ग स्थित रोनी नायक के घर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा किया था।

अभियुक्त रोनी नायक के खिलाफ खरसावां थाना में कांड संख्या 46/2023 के दिनांक 21 जुलाई 2023 के तहत धारा 406/420/467/ 468/509/34 मामला दर्ज था। इसपर जांच अधिकारी ने न्यायालय से वारंट निर्गत करने की अपील की थी। रोनी के खिलाफ वादी कृष्णा चंद्रा ने धोखाधड़ी कर 5 डिसमिल जमीन की जगह 2.70 एकड़ जमीन लिखा लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। अनुसंधान के क्रम में रोनी नायक के विरुद्ध आरोप सिद्ध होते ही पुलिस ने न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत करने का अनुरोध किया था। वारंट निर्गत होने के बाद पुलिस ने उसके पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा किया था।

Related posts

Ranchi News : मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबाॅल टूर्नामेंट संपन्न….. | Vananchal 24TV Live

admin

अनगड़ा : खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट का हुआ वितरण…

admin

राजनगर:गोप समाज गिरी गोवर्धन पूजा कमेटी द्वारा धूमधाम से की गई गोवर्धन पूजा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin