October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित हुई समीक्षा बैठक संपन्न; लंबित आवेदन का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित हुई समीक्षा बैठक संपन्न; लंबित आवेदन का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, जिला-भूअर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल सरायकेला एवं आदित्यपुर एवं सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आंतरिक संसाधन की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण के संबंध में विभागवार समीक्षा करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभाग को नियमित कार्य करने तथा ऐसे विभाग जिनका लक्ष्य के विरुद्ध कार्य प्रगति धीमा पाया गया उन्हें कार्य योजना निर्धारित कर निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त नें अवैध माइनिंग, अवैध शराब बिक्री, भंडारण तथा परिचालन की विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई करने तथा नगर पंचायत क्षेत्र सरायकेला में होल्डिंग टैक्स के लंबित कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने दाखिल ख़ारिज, सक्सेशन-म्यूटेशन, सीमांकन, परिसोधन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन की वस्तु स्थिति, इ-गवर्नन्स कोर्ट से सम्बन्धित मामले, न्यायालय से सम्बन्धित लंबित वाद, नीलाम पत्र वाद, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, पीएम किसान इ-के.वाई.सी इत्यादि का क्रमवार समीक्षा कर लंबित मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने, बिना किसी ठोस कारण के आवेदन रिजेक्ट ना करने, रिजेक्ट आवेदन पर कारण इंगित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि अंचल स्तर पर संचालित योजनाओं से सम्बन्धित शिकायतें जिला स्तर तक ना आए यह सुनिश्चित करें। लोगों की समस्याओं का समाधान सम्बन्धित विभाग स्तर से हो इस ओर पहल करें। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में लोगों को बार-बार कार्यालय आना या विभिन्न कार्यालयों का चक्कऱ ना लगाना पड़े इस ओर कार्य करें।

उपायुक्त ने अभियान चलाकर पीएम किसान योजना के शत प्रतिशत लाभुकों का इ-के.वाई.सी. करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी एवं ATM, BTM, राजस्व कर्मचारियों समेत अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारी की कार्य प्रगति का नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए। वही नीलाम पत्र वाद में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा मानकी मुंडा, डाकूआ एवं परम्परागत ग्राम प्रधान के लंबित सम्मान राशि भुगतान कराने, विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का अनुपालन कर अन्य कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

Advertisements




Related posts

Saraikela : मैट्रिक की परीक्षा में 12934 परीक्षार्थी हुए शामिल…

admin

सड़क सुरक्षा समिति की डीसी ने की बैठक, सक्रियता से वाहन जांच अभियान चलाने का दिया निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर में आयोजित रोजगार मेला-2023 का मंत्री चंपाई सोरेन ने किया उद्घाटन; 2100 का हुआ रजिस्ट्रेशन; 1118 आवेदन हुए शॉर्टलिस्ट; 118 का नियुक्ति के लिए हुआ चयन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin