October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

रावण दहन समारोह काआयोजन रौशन,कुंभकरण और मेघनाथ का भी विशाल पुतला दहन का निर्णय…

रावण दहन समारोह काआयोजन रौशन,कुंभकरण और मेघनाथ का भी विशाल पुतला दहन का निर्णय…
Spread the love

रावण दहन समारोह काआयोजन रौशन,कुंभकरण और मेघनाथ का भी विशाल पुतला दहन का निर्णय…

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष रौशन लाल चौधरी की अध्यक्षता में सिद्धू कान्हु खेल मैदान में संपन्न हुई। बैठक के दौरान सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार बड़ी ही धूमधाम के साथ रावण दहन समारोह का आयोजन समिति के द्वारा किया जाएगा। समारोह के दौरान विशाल रावण के पुतला के साथ-साथ कुंभकरण औंर मेघनाथ का भी विशाल पुतला दहन किया जाएगा। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया गया।

उक्त समिति की ओर से जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया कि काफी लेट से ही सही सिद्धू कान्हु मैदान में समिति को रावण दहन समारोह करने की इजाजत दी गई। रौशन लाल चौधरी ने कहा कि रावण दहन समारोह अपने आप में ऐतिहासिक होगा। शानदार आतिशबाजी के साथ-साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिससे लोगों का भरपूर मनोरंजन होगा। उक्त मौके पर रौशन चौधरी के अलावा सचिव महावीर प्रसाद अग्रवाल कोषाध्यक्ष राजेश गोयंका संरक्षक योगेश बेदिया मनोज महतो विमल बुधीया रविंद्र सिंह छाबड़ा दिनेश शर्मा दिनेश प्रसाद धीरज साहू मुरारी शर्मा सतीश कुमार टीकू कुमार गंगा भगत राजेश गुप्ता आनंद कुमार अमरजीत अभिनव प्रसाद कुशवाहा संतोष कुमार धर्मेंद्र भोपाली पंकज बरनवाल पंकज वर्णवाल वीरू सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related posts

Saraikela : अज्ञात युवक को पहले मारी गोली, पत्थर से कुचला फिर लगा दी आग…

admin

Chandil स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, किया गया मुफ्त इलाज व दवा वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन.. | Vananchal 24TV Live

admin