October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

अवैध शराब की बिक्री और रंगदारी को लेकर चली थी गोली, स्थानीय लोगों ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

अवैध शराब की बिक्री और रंगदारी को लेकर चली थी गोली, स्थानीय लोगों ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

जमशेदपुर (दीप पोल) सीतारामडेरा थाना छेत्र में चल रहे अवैध शराब की बिक्री एक बार फिर शुरू हो गई है. तत्कालीन एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सीतारामडेरा के उंराव बस्ती में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर अभियान चलाया था. अभियान के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक चला पर शनिवार देर रात उरांव बस्ती में हुई गोली चालन की घटना ने इस अभियान की पोल खोलकर रख दी. इसका खुलासा इस घटना में घायल मोनी महंती ने किया है. मोनी को पुलिस ने देसी पिस्टल और दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है.

Advertisements

Advertisements

वहीं घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है. मामले को लेकर दुर्गा साहू ने बताया कि देर रात युवक अपने दो साथियों के साथ आया और रंगदारी की मांग करने लगा. इसी बीच उसने पिस्टल तान दी. छीना-झपटी में उसे चोट आई. इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया जबकि दो युवक भागने में सफल रहे. घटना के बाद युवक को हथियार समेत पुलिस के हवाले कर दिया गया. पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोनी मोहंती बताया और बताया कि वह रिफ्यूजी कॉलोनी में रहता है.

पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले को लेकर मोनी ने बताया कि उसने 30 हजार की शराब दुर्गा को दी थी जिसके पैसे वह नहीं दे रहा था. देर रात वह पैसे मांगने गया था. इतने में ही सभी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी जिससे वह घायल हो गया. मोनी का आरोप है कि उसे पिस्टल के साथ फंसाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements




Related posts

Chandil परिवहन सह कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन एवं विधायक सबिता महतो ने बीर सिधु कान्हु को दिया श्रद्धांजलि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जंतर मंतर धरना प्रदर्शन से लौटे समाज के लोगों का हुआ सम्मान समारोह… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:बांदना परब के अवसर पर गोहाल पूजा का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin