October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

ऐतिहासिक होगा 12 अक्टूबर का संकल्प यात्रा : डॉ सुनीता

ऐतिहासिक होगा 12 अक्टूबर का संकल्प यात्रा : डॉ सुनीता
Spread the love

ऐतिहासिक होगा 12 अक्टूबर का संकल्प यात्रा : डॉ सुनीता

झाब्यूरो: दीपक नाग (घाटशीला)

आज मुसाबनी प्रखंड के अंतर्गत बादिया गांव में भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन की उपस्थिति में एक बैठक किया गया । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 12 अक्टूबर घाटशिला के राजस्टेट मैदान में आयोजित होने वाले संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोरदार तरीके से तैयारी किया जा रहा है ।

डॉ सुनीता ने कहा : आगामी 12 अक्टूबर को घाटशिला में आयोजित होने वाले संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में हमारे झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री सह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी का आगमन हो रहा है । इस बैठक में बाबूलाल मरांडी जी के अलावे झारखंड के प्रदेश स्तरीय बहुत सारे वरिष्ठ भाजपा के दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे । यह संकल्प यात्रा पूरा प्रदेश में चल रही है वर्तमान समय में संकल्प यात्रा पूरे प्रदेश के पांचों प्रमंडल से चलते हुए कोल्हान की धरती के घाटशिला विधानसभा में आगमन होने जा रहा है ।

इसे सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है । इसलिए हम घाटशिला विधानसभा के सभी कार्यकर्ता एवं जिले के पदाधिकारी जोर – शोर से लगे हुए हैं । इसलिए आज हमने मुसाबनी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के संग की बैठक की । तथा उन सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दिया । हमें इस कार्यक्रम को सफल बनाना है ।

भारी से भारी संख्या में पहुंचकर इस संकल्प यात्रा को सफल बनाना है ।मौके पर , संजय मुर्मू, संतोष मुर्मू, उप मुखिया सुनीता पान, ग्राम प्रधान हरिपद हँसदा, भारती हँसदा, धीरेन पातर, कविता पातर, निहार दत्ता, बिमला सोरेन, रायमनी टुडू, निमा रजक, कमलेश सिंह, आदि मौजूद रहे।

Related posts

पूर्व कोल्हान आयुक्त विजय सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर गम्हरिया के विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला उपायुक्त से मिला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लेकर सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुई बैठक…

admin

एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन बना एफ सी मासू . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin