October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

टाटीसिलवे में शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न…

टाटीसिलवे में शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न…
Spread the love

टाटीसिलवे में शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न…

रांची (नामकुम) अर्जुन कुमार

शनिवार को टाटीसिलवे थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना अध्यक्ष महेन्द्र करमाली सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिवों ने हिस्सा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी ने बैठक में शांति पूर्वक दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ न हो एवं सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किया जाय।

Related posts

सरायकेला:भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने हेलमेट चेकिंग के नाम पर आम जनता को परेशान करने का मामला उठाया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA : पहले समुचित व्यवस्था करें फिर बंद हो इंटर की पढ़ाई: प्रकाश महतो . . . 

admin

जमशेदपुर:नाम्या स्माइल फाउंडेशन की पहल पर रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी कराएगी भव्यांश का हार्ट ऑपरेशन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin