आदित्यपुर: जगम्बघु महतो
Advertisements

Advertisements

सरायकेला जिला के गम्हारिय प्रखंड अंतर्गत भाजपा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह देव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि हजारों की संख्या में गम्हरिया प्रखंड पूर्वी के कार्यकर्ता राजनगर पहुंचेंगे। अमित सिंह देव ने कहा कि गरीबों का राशन गरीबों के घर तक नहीं पहुंचने देने वाले मुख्यमंत्री को भाजपा कार्यकर्ता हटाकर रहेंगे। झारखंड में कानून व्यवस्था इतनी खराब हो चुकी है कि यहां औसत प्रतिदिन लगभग आधा दर्जन हत्याएं हो रही हैं। लोगों को सुरक्षा मांगने पर भी नहीं मिल रही है। वहीं ट्रांसफर उद्योग, शराब और बालू की दलाली करने वाले लोगों के लिए पुलिस सुरक्षा में लगी रहती है।
झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त विकास युक्त प्रदेश बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार स्थापित करने के संकल्प को आम जनमानस तक पहुंचने वाली इस संकल्प यात्रा में जनता की भी भागीदारी की अपील कीI बैठक में रश्मि साहू, बाबूराम माडी, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, विवेक कुमार, मनोहर गोप, अनिमेष कुमार, अनय सिंह, आरूप प्रधान उपस्थित थे।


