August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

ईचागढ़ व कुकडु में धुमधाम से मनाया गया गांधी जयंती…

ईचागढ़ व कुकडु में धुमधाम से मनाया गया गांधी जयंती…
Spread the love

ईचागढ़ व कुकडु में धुमधाम से मनाया गया गांधी जयंती…

ईचागढ़: विद्युत महतो

ईचागढ़: ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर सोमवार को सोड़ो पंचायत सचिवालय भवन परिसर में मुखिया नयन सिंह मुंडा,सितु पंचायत में मुखिया लक्ष्मी देवी,तुता पंचायत तथा कुकडु प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत में मुखिया रामबालक सिंह मुंडा सहित सभी पंचायतों में एवं कर्मियों के द्वारा महात्मा गाँधी के तैलिय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान मुखिया नयन सिंह मुंडा ने कहा कि जीवन में अगर किसी को आगे बढ़ना हो तो उन्हें गांधी जी की जीवनी पढ़नी चाहिए।

अपनी गलतियों को स्वीकार करना और उनमें सुधार के प्रयास करने की सीख हमें गांधी जी से मिलती है। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन करते हुए कहा कि देश के इन दो महापुरुषों की जीवनी से हमें यह सीख मिलती है कि त्याग व सादगी की भावना को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। राष्ट्रपिता के सत्य,अहिंसा, त्याग, आत्मसंयम एवं अनुशासित जीवन मूल्यों को हमें अपने जीवन एवं व्यवहार में चरितार्थ करना चाहिए।

बापू का जीवन दर्शन हमें हृदय परिवर्तन द्वारा समस्याओं के स्थाई समाधान का मार्ग दिखाता है। मौके पर उपप्रमुख दीपक कुमार साव,उपमुखिया प्रतिनिधि सुखदेव साव,समाजसेवी लालू हजाम,दयाल सिंह मुंडा,राम सिंह मुंडा, इन्द्रजीत प्रमाणिक, आदि मौजूद थे।

Related posts

सरायकेला:मुड़कुम पंचायत से मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

क्यों मनाते हैं करमा पूजा? – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

बाबूलाल – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin