August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:गांधी जयंती के अवसर पर पीडीजे के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान; स्थानीय मंडल कारा हुआ जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:गांधी जयंती के अवसर पर पीडीजे के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान; स्थानीय मंडल कारा हुआ जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। गांधी जयंती के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर तथा सरायकेला टाउन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट राजीव सिन्हा, डीजे l l कंकन पट्टेदार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती मंजु कुमारी, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सुशील कुमार पिंगुआ, सराईकेला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, नगरपालिका सरायकेला के कार्यपालक पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। व्यवहार न्यायालय से लेकर अभियान सरायकेला टाउन तक चला। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि लोग अपने घर, कार्यालय, अपने आस पास के सार्वजनिक स्थलों में साफ सफाई रखें। सभी उपस्थित लोगों द्वारा सुबह 8 से 9 बजे तक 1घण्टे का श्रमदान किया गया।


इसके पश्चात महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय मंडल कारा सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जेल अदालत सह विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बन्दियों को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि कोई भी बन्दी निःशुल्क वकील और अन्य विधिक सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकार से आवेदन कर पा सकते हैं।

जेल अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती मंजु कुमारी, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सुशील कुमार पिंगुआ, SDJM Chandil vc के माध्यम से, APP प्रवीण कुमार, जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी प्रिया, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी आदि शामिल हुए। जेल अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से 1 वाद का निष्पादन हुआ। जिसमें दो बन्दी कारा मुक्त किये गए। जबकि SDJM Chandil के न्यायालय से 2 वाद का निष्पादन किया गया। जिसमें दो बन्दी कारा मुक्त हुए। कुल 3 वाद का निष्पादन हुआ जिसमें 4 अभियुक्त कारा मुक्त किये गए।

झालसा रांची के निर्दशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बीते 17 सितंबर से आगामी 25 दिसंबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के plvs द्वारा महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगो आदि को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisements




Related posts

रांची:जामडीह में तीन माह से नहीं मिला राशन, कार्डधारियों ने किया विरोध प्रदर्शन,उपायुक्त को किया शिकायत…

admin

Saraikela News : प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलो झारखंड 2022 खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन…. | Vananchal 24TV Live

admin

महिला आरक्षण विधायक ऐतिहासिक:रश्मि साहू… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin