August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:गौड़ सेवा संघ का 33वां स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय सिजुलता में समारोह पूर्वक मना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:गौड़ सेवा संघ का 33वां स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय सिजुलता में समारोह पूर्वक मना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला: राजनगर के सीजूलता स्थित गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कार्यालय में सरायकेला-खरसावां जिला समिति के तत्वावधान में गौड़ सेवा संघ का 33वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरायकला-खरसावां जिला अंतर्गत सभी गौड़ बहुल क्षेत्र से अहले सुबह से ही गौड़ समाज का बैनर लिए हुए स्त्री पुरुष जुलूस की शक्ल में सीजूलता पहुंचे। परिसर पर विधिवत रूप से गौड़ सेवा संघ के स्टियरिंग कमेटी के सदस्य मार्कंडेय महाकुड के कर कमलों से झंडोतोलन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए स्थापना दिवस की शुरूआत हुई।

इस अवसर पर गौड़ सेवा संघ केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने आगे सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ग्राम समिति का स्थापना कर मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जाए। स्टियरिंग कमेटी के सदस्य मार्कंडेय महाकुड़ ने गौड़ समाज का इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सभी आयु वर्गों के लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। सभा परिचर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक प्रधान ने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि गौड़ समाज का उद्धार शिक्षा को हथियार बनाने से ही संभव है।

हमें बढ़-चढ़कर अपने परिवार जनों को शिक्षित करना होगा। तभी समाज का विकास होगा। सभा को सम्मानित अतिथि नीलसेन प्रधान (केंद्रीय उपाध्यक्ष), नेंबू प्रधान (केंद्रीय सहसचिव), केंद्रीय सदस्य रूपनो प्रधान, नागेश्वर प्रधान के अलावे जिला समिति के वक्ताओं एवं प्रखंड समिति के पदाधिकारीगणों ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन जिला सचिव मुरली प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष गम्हरिया के दिलीप प्रधान ने किया।

मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक प्रधान, मुरली प्रधान, कृष्ण प्रधान, पवित्र महाकुड़, देवीदत्त प्रधान, विष्णु प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, गोपीनाथ प्रधान, बासुदेव प्रधान, संदीप प्रधान, घनश्याम महाकुड, शरद बाबा, लक्ष्मण महाकुड़, अश्विनी प्रधान, नीताई प्रधान, शक्ति महाकुड, मंत्री महाकुड़, श्यामल महाकुड, राजीव प्रधान, मानिक गौड, भरत महाकुड, सूरज महाकुड़, मुरारी प्रधान, विश्वजीत प्रधान, लक्ष्मण के अलावे काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

JAMSHEDPUR NEWS : तीन दिवसीय बाल मेला का समापन, जमशेदपुर में पहली बार हुआ ऐसा मेला, सरयू राय की इस अनूठी सोच को सबने सराहा… | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela : कपाली क्षेत्र में भारी मात्रा में पकड़े गए अवैध शराब, बीयर की पेटी…

admin

सरायकेला:कपाली में प्लस टू हाई स्कूल के छात्र-छात्रों एवं कपाली पुलिस ने नशा के सेवन के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin