October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड टेक्नोलॉजी पश्चिम सिंहभूम राजनीति लाइफस्टाइल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

चांडिल:आस्था वैली परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर जन चेतना समिति द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ अयोजन, डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बावजूद लोगों ने शिविर में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चांडिल:आस्था वैली परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर जन चेतना समिति द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ अयोजन, डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बावजूद लोगों ने शिविर में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल:परमेश्वर साव

Advertisements

Advertisements

चांडिल: जन चेतना समिति के तत्वाधान में चांडिल प्रखण्ड के तमोलिया स्थित आस्था वेली परिसर में सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर अथितियोंं और समिति के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पित किया गया ।ततपश्चात सरायकेला-खरसावाँ के जिला पंचायत पदाधिकारी सह डीटीओ शंकराचार्य सामद, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के महासचिव भीष्म नारायण सिंह तथा कपाली ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित  किया।

इस अवसर पर समिति के संयोजक अजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि जन चेतना समिति वर्ष में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। समिति की ओर से यह तेरहवां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें कुल 60 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निरंतर डेंगू के बढ़ते प्रकोप के कारण कुछ हद तक रक्तदान शिविर प्रभावित हो रही है। वहीं उक्त समिति ने इस विषम परिस्थिति में भी 60 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा है।

खबर का संकलन किए जाने तक समिति के बैनर तले 29 यूनिट रक्त का संग्रह हो चुका था। इससे समिति द्वारा अनुमान लगाया गया निर्धारित समय तक 60 यूनिट रक्त संग्रह हो जायेगा। रक्तदान शिविर में समिति के सचिव संतोष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नवीन सिंह के अलावा सुबीर सरकार, संतोष शर्मा, नागेश्वर शर्मा, प्रवीण कुमार, सुधीर शर्मा, पिंकी महतो, अरुण सिंह, हिमांशु सिंह, सी. मधुसूदन राव आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

Saraikela उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में G20 (FLN) के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जेटेट पास सहायक अध्यापक की जिला कमेटी ने झामुमो जिलाध्यक्ष से मिलकर सौंपा ज्ञापन…

admin

आरडीएस पब्लिक स्कूल नामकुम में कारगिल विजय दिवस का 24 वें वर्षगांठ मनाया गया, तिरंगा मार्च सह वीर नारी सम्मान समरोह का आयोजन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin