August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल झारखण्ड टेक्नोलॉजी राजनीति लाइफस्टाइल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

वीर बिरसा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के समारोह पूर्वक आयोजन को लेकर ग्रामीण फुटबॉल अकादमी ने की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

वीर बिरसा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के समारोह पूर्वक आयोजन को लेकर ग्रामीण फुटबॉल अकादमी ने की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। ग्रामीण फुटबॉल अकैडमी कोलाबीरा की एक महत्वपूर्ण बैठक अकादमी के संस्थापक सह जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 15 नवंबर को वीर बिरसा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाने को लेकर रणनीति बनाई गई। जिसमें ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी कोलाबीरा के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर ग्रामीण फुटबॉल मैदान कोलाबीरा में फुटबॉल प्रतियोगिता एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के साथ-साथ परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें झारखंड के सभी प्रकार के कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ विशेष रूप से लुप्तप्राय हो चले संस्कृति, संस्कार, लोक नृत्य एवं संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अकादमी के अमर सरदार, शंभू मुखी, अशोक कुमार महतो, कालीपदो सरदार, निमाई तंतुबाई, करमु मुखी, शिव राम बास्के, सपना नंदो दास, राजेश मंडल, भागीरथी मंडल, कालीपद सिंह सरदार सहित अन्य सभी मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

Jamshedpur News : मानगो के आज़ादनगर में घर में घुसकर नगदी व मोबाइल की चोरी, प्राथमिकी दर्ज…..

admin

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी की नफरत छोड़ो भारत जोड़ो अभियान को लेकर हुई बैठक . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Sarikela News : स्कूलों में फहराया गया तिरंगा; निकाली गई प्रभात फेरी….

admin