June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

10 दिवसीय मशरूम खेती के प्रशिक्षण का हुआ समापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

10 दिवसीय मशरूम खेती के प्रशिक्षण का हुआ समापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला – संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान सरायकेला के तत्वावधान आयोजित किया जा रहे 10 दिवसीय मशरूम खेती के प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण हॉल में आयोजित समापन समारोह में मशरूम खेती का सफल प्रशिक्षण प्राप्त किए 28 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रशिक्षण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एलडीएम वीरेंद्र सीट एवं संस्थान की निदेशक निशा रानी किड़ों उपस्थित रहे।

उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर मुख्य अतिथि श्री सीट ने सभी प्रशिक्षुओं को कहा कि मशरूम उत्पादन के कार्य को स्वरोजगार के आयाम के रूप में अपना सकते हैं। इसके लिए बैंक द्वारा उन्हें फाइनेंस भी किया जाएगा। संस्थान की निदेशक निशा रानी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वे आगे बढ़े और बैंक से ऋण लेकर अपना-अपना हुनर को दिखाएं। वर्तमान में मशरूम खेती की उपयोगिता को बताते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आगे बढ़ने से उन्हें काफी लाभ पहुंचेगा। समापन समारोह में संस्थान की ओर से शैलेंद्र गोप, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवर्त मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Ranchi : स्व. पूर्णचंद गुप्त की जयंती के अवसर पर नामकुम बाजार के गरीबों व असहायों महिला-पुरूष के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया….. | Vananchal 24TV Live

admin

Jamshedpur News : ऋषि कुमार गुप्ता का शव तैरता हुआ पुलिस ने किया बरामद, बड़ौदा घाट बना डेंजर जोन स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की मांग…. | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil मिलन समारोह में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का सदस्यता लिया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin