June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड दुमका पश्चिम सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

 नोनीहाट: कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर नोनीहाट पंचायत के कुरवा गांव के ग्रामीण…

 नोनीहाट: कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर नोनीहाट पंचायत के कुरवा गांव के ग्रामीण…
Spread the love

 कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर नोनीहाट पंचायत के कुरवा गांव के ग्रामीण…

 नोनीहाट: अक्षय कुमार मिश्रा

नोनीहाट। जरमुंडी प्रखंड के नोनीहाट पंचायत के ग्राम कुड़वा में बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील, राह इतनी खराब कि पैदल चलना मुश्किल इस खराब सड़क की ओर कोई भी जनप्रतिनिधि का कोई भी ध्यान नहीं है वही आपको बता दें कि बारिश होने कारण मुख्य मार्ग की हालत बदतर हो गई है।

वही नोनीहाट पंचायत के ग्राम कुड़वा के ग्रामीणों को कीचड़ और पत्थर गड्ढे भरी सड़क से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिस पर अब बारिश के कारण कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है। आवाजाही के लिए मुख्य मार्ग पर करीब 1 किलो मीटर तक रास्ता कीचड़ और गड्ढे और मेटल पत्थर में तब्दील है।इसके बावजूद भी सड़क पक्की बनाने का कार्य नहीं कराया जा रहा है।

आपको बता दें कि यह सड़क मार्ग दुमका भागलपुर स्टेट हाईवे से कट कर कुड़वा पटराबांध होकर चंचला स्थान की ओर जाती है इसके बावजूद इस सड़क को पक्की सड़क कराने का कार्य अभी तक बाकी है। इस पर नोनीहाट पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि को ध्यान देने की आवश्यकता है।

इस सड़क का पक्की होना बहुत जरूरी  और महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर यह सड़क को पक्का सड़क बना दिया जाए तो हंसडीहा साइड से आने वाले सभी भक्तजनों को चंचल स्थान जाने में सुविधा होगी और 2 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी और इसी रास्ते के बीच एक कुड़वा गांव पड़ता है जो की गांव की जनसंख्या कम से कम 200 से आस पास है ।इस 200 ग्रामीण को यह सड़क पक्की नहीं होने के कारण इस मार्ग से आने जाने में काफी दिक्कतदारी सामना करना पड़ता है। और आपको बता दें कि कहीं-कहीं यह रोड नोनीहाट के बाईपास को भी दर्शाता है।

Related posts

राजनगर के विभिन्न बूथों में चला “मुझे अपने BLO पर गर्व है”अभियान।मतदाताओं ने बीएलओ के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Breaking News : टाटा रांची मुख्य मुख्य मांग एन एच 33 भादुडीह स्थित रात करीब 2बजे दोनों वाहनों की टक्कर से लगी आग एक की मौत,

admin

सरायकेला:साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन; जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उपायुक्त; योजना सम्बन्धित कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin