August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस राँची राजनीति सुर्खियां स्वास्थ्य

राँची:आयुर्वेद के माध्यम से भारतीय चिकित्सा को बढ़ावाः नूतन पाहन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

राँची:आयुर्वेद के माध्यम से भारतीय चिकित्सा को बढ़ावाः नूतन पाहन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

120 मरीजों को इलाज, 25 को निःशुल्क चश्मा वितरित…

राँची:अर्जुन कुमार

Advertisements

Advertisements

राँची/नामकुम । शालिनी अस्पताल एवं ऊषा मार्टिन फाउंडेशन के तत्वाधान में टाटीसिल्वे के हारातु गांव में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया । डॉक्टर वैद्य संतोष मिश्रा नेत्र सहायक मुकेश कुमार एवं भारती कुमारी ने लगभग 120 मरीजों का इलाज कर दवा वितरण किया । सिल्वे मुखिया नूतन पाहन ने कहा कि आयुर्वेद के माध्यम से भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दिया जा रहा है। लोगों में जागरूकता एवं जीवन शैली में बदलाव के माध्यम से निरोग रहने का जो प्रयास किया जा रहा है। उसका लाभ ग्रामीणों को लेना चाहिए।

वैध श्री मिश्रा ने मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के बारे में बताया, जरूरतमंद लोगों के बीच आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया एवं चिकित्सा परामर्श दी गई। शालिनी अस्पताल के प्रबन्धक राणा विकास ने बताया की ये कार्यकर्म उषा मार्टिन फाउंडेशन के सौजन्य से चलाया जा रहा है, अस्पताल द्वारा टाटी सिलवे, अनगड़ा नामकुम क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच शिविर एनीमिया मुक्त अभियान आयुर्वेदिक चिकित्सा कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसका ग्रामीण लाभ उठा रहे हैं।

शालिनी अस्पताल की ओर से आयोजित ये कार्यक्रम ऊषा मार्टिन फाउंडेशन के सहयोग से आगे भी अन्य गांवों में जारी रहेगा, आयुर्वेदिक, एलोपैथिक के अलावा होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, शिविर में 25 मरीजों को निशुल्क चश्मा भी दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उषा मार्टिन फाउंडेशन के सचिव डॉक्टर मयंक मुरारी अरविन्द लोहरा, ग्राम प्रधान गोपाल मुंडा, एमिल कंपनी से राम पाठक , बरुण कुमार, मोनित भुटकुवार , भुनेश्वर महतो, शालिनी अस्पताल से शिशिर भगत, दिलीप मुंडा,सीताराम साहू व संपूर्णानंद मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

आरडीएस पब्लिक स्कूल नामकुम में कारगिल विजय दिवस का 24 वें वर्षगांठ मनाया गया, तिरंगा मार्च सह वीर नारी सम्मान समरोह का आयोजन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : यूएचएस कृष्णापुर में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

admin

सरायकेला:होंडा की नई सीरीज की तीन बाइकों कि आज होगी लॉन्चिंग…

admin