June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

ईचागढ़:डीलर द्वारा कम राशन देने के खिलाफ लाभूकों ने किया प्रदर्शन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

ईचागढ़:डीलर द्वारा कम राशन देने के खिलाफ लाभूकों ने किया प्रदर्शन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

ईचागढ़:विद्युत महतो

Advertisements

Advertisements

ईचागढ़: ईचागढ़ प्रखंड के आदारडीह गांव में बुधवार को आदारडीह के ग्रामीणों ने राशन डीलर द्वारा कम राशन देने के खिलाफ राशन डीलर के घर में प्रदर्शन किया। वहीं दो महीने का अनाज के बदले डीलर द्वारा एक महीने का ही राशन दिया जा रहा है, जिससे कार्डधारी कम राशन लेने से इंकार कर दिया। डीलर के आनाकानी करने पर गांव के करीब तीन सौ महिला पुरुष ने डीलर के घर पर प्रदर्शन कर दो महीने का राशन देने का मांग किया।

वहीं ईचागढ़ प्रखंड के उपप्रमुख दीपक कुमार साव ने कहा कि लोगों से लगातार शिकायत मिल रही थी ,कि अगस्त एवं सितंबर दो माह का राशन डीलर नहीं दे रहा है जबकि दो महीने का अंगूठा लगाकर रसीद निकाल दिया था। ग्रामीणों ने कहा कि अगस्त महीने का राशन नहीं मिला। उपप्रमुख ने कहा कि एमओ तथा ईचागढ़ बीडीओ से इस मामले पर बात भी किया है। उन्होंने कहा कि आश्वासन मिला है जल्द ही डीलर द्वारा राशन का भुगतान किया जाएगा।

ग्रामीणों ने इस मामले को लिखित शिकायत भी किया।एमओ ने तीन दिन के अंदर डीलर को राशन देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर बीना कटौती किए पुरे दो महीने का राशन कार्ड धारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

मौके पर उपमुखिया प्रतिनिधि सुखदेव साव, ग्राम प्रधान शिवराम महतो, संजय महतो, काशीनाथ महतो, वीरेन महतो, कानगुराम महतो, अघनू महतो, मोहनलाल महतो, बजेन्द्र महतो, सुषेन कालिंदी,हेंमत कुमार महतो, अशोक महतो, कार्तिक महतो सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

आदिवासी हो समाज महासभा के वार्षिक अधिवेशन में हुई सामाजिक एकजुटता और परंपरा संरक्षण पर चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

10 दिवसीय मशरूम खेती के प्रशिक्षण का हुआ समापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

ईचागढ़ के सुप्रसिद्ध स्थानीय गीतकार गुरुचरण महतो को प्रभात खबर ने कोल्हान गौरव सम्मान से सम्मानित किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin