August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:चार दिवसीय फादर पीटर मर्मियर इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:चार दिवसीय फादर पीटर मर्मियर इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। संत फ्रांसिस डि सेल्स स्कूल सरायकेला में फादर पीटर मर्मियर इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के फादर रमेश ने टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया। और सभी टीमों को अच्छी खेल प्रदर्शन का शुभकामना देते हुए उन्होंने जीवन में खेल के महत्व की जानकारी दी।

खेले गए उद्घाटन मैच में मेजबान संत फ्रांसिस डि सेल्स स्कूल सरायकेला ने वीएस पब्लिक स्कूल सीनी को 4-0 से पराजित किया। पहले दिन के टूर्नामेंट के सफल आयोजन में स्कूल के प्रिंसिपल फादर एलेन गोन्साल्विस एवं कार्यालय प्रबंधक फादर अरुण की सक्रिय एवं सफल भागीदारी रही।

बताया गया कि फादर पीटर मर्मियर की याद में प्रतिवर्ष उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय द्वारा किया जाता है। बताया गया कि फाइनल मैच के अवसर पर आसपास के स्कूल के टीम प्रबंधक एवं विशिष्ट अतिथि गण उपस्थित रहेंगे।

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR NEWS : राजनगर मुखिया ने घर घर तिरंगा लगाने का किया आग्रह।

admin

जल सहियाओं के एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यक्रम का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पोटका सीएचसी दिव्यांग कैंप में….

admin