June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:भाजपा नेता गणेश महाली ने विधि विधान के साथ की करमा पूजा; सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए भक्त श्रद्धालु… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:भाजपा नेता गणेश महाली ने विधि विधान के साथ की करमा पूजा; सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए भक्त श्रद्धालु… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के दोलानडीह स्थित अपने आवास पर भाजपा नेता गणेश महाली ने भव्य करमा पूजा का आयोजन किया। इसमें स्वयं उन्होंने उपवास व्रत रखते हुए विधि विधान के साथ परंपरागत तरीके से करम पूजा की। इसके बाद सामूहिक रूप से करम कथा का श्रवण किया गया। जिसके बाद मांदल की थाप पर करम नृत्य करते हुए पूजा स्थल की परिक्रमा की गई।

मौके पर भाजपा नेता ने करम डाल के समक्ष मत्था टेकते हुए क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, पूर्व जिप अध्यक्षा शकुंतला महाली, जिला महामंत्री राकेश सिंह, प्रदीप सिंहदेव, कुंवर बानरा, मनोज तिवारी, रमेश हांसदा, कादे सुम्ब्रुई एवं स्थानीय ग्रामीण सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पूजा में शामिल हुए।

Advertisements




Related posts

Saraikela : मैट्रिक की गणित की परीक्षा में शामिल हुए 12930 परीक्षार्थी…

admin

सरायकेला:मुरुप के अर्जुन पुस्तकालय के विद्यार्थियो के बीच हुआ मोटिवेशनल कार्यक्रम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:ढाबा में उत्पाद छापामारी कर अवैध महुआ शराब के साथ ढाबा संचालक को किया गिरफ्तार…

admin