October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

उमवि महादेवपुर में पर्यावरण सुरक्षा और विकास को लेकर हुआ कार्यक्रम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

उमवि महादेवपुर में पर्यावरण सुरक्षा और विकास को लेकर हुआ कार्यक्रम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेलाः संजय मिश्रा ।

Advertisements

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवपुर में स्कूली बच्चों के बीच पर्यावरण सुरक्षा और विकास को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्मिता कुमारी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए उक्त कार्यक्रम में करुणा सेचन संस्था खरसावां द्वारा कार्यक्रम किया गया। जिसमें संस्था के पंचायत कोऑर्डिनेटर सोहन बेदिया और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर इंद्रदेव महतो द्वारा स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए पौधारोपण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्लास्टिक का बहिष्कार और जूट के थैले का उपयोग करने संबंधी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता, क्राफ्ट निर्माण, चित्रकारी जैसे इवेंट्स कराए गए। जिसमें क्राफ्ट निर्माण में अनीशा हेंब्रम प्रथम, सन्नी हेंब्रम द्वितीय एवं अनीशा मंडल तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार चित्रकार में निक्की मंडल प्रथम, अनीशा मंगल द्वितीय और नमिता बारला तृतीय स्थान पर रहे। समापन पर स्कूली बच्चों के बीच जूट के थैली का वितरण किया गया। प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण बनाने का संकल्प लिया गया। मौके पर विद्यालय के सहायक अध्यापक किशोर हेंब्रम एवं हिमांशु शेखर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR NEWS : कुड़मा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार में कुल 834 आवेदनो में 572 का त्वरित निष्पादन।दो महिलाओं को मिला फूलों झानो योजना का लाभ। | Vananchal 24TV Live

admin

कहा कि 109 दिनों की अनिश्चित धरना प्रर्दशन पर भी सरकार ने अपना विचार नहीं बदली, हमारी 10 सूत्री मांगो पर सरकार को विचार होगा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

राज्य अल्पसंख्यक आयोग की गठन में ओड़ियाभाषियों पर ओड़ियाभाषियों ने जताई नाराजगी…

admin