October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पूर्वी सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल:पारगामा में प्रसिद्ध इंद मेला का आयोजन 26 सितंबर को, होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चांडिल:पारगामा में प्रसिद्ध इंद मेला का आयोजन 26 सितंबर को, होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements

चांडिल अनुमंडल के कुकडू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में प्रत्येक साल होने वाले एक दिवसीय प्रसिद्ध इंद मेला का आयोजन इस वर्ष 26 सितंबर 2023 को होगा। इस संबंध में मेला के अध्यक्ष स्वपन चंद्र महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष प्रसिद्ध झारखंडी इंद मेला का आयोजन किया गया है, मेला में मुर्गा लड़ाई, झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।

झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांस प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया है।झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जंगल महल महिला झूमर दल ऊपर बाटरी,कोटशीला पुरुलिया के महिला झूमर शिल्पी अम्बिका महतो, गोविन्दलाल महतो, झूमर उस्ताद भोलानाथ महतो व राजदूत महतो के द्वारा झूमर की प्रस्तुति पेश किया जाएगा। वहीं जमशेदपुर के रघु एंड माही डांस ग्रुप के द्वारा आदिवासी, बंगला एवं हिंदी गानों में रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया किया जाएगा।

मेला में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, अति विशिष्ट अतिथि के रुप में झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, पप्पू वर्मा, चारु चांद किस्कू, राजीव महतो उर्फ काबलु व झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेन्दु महतो,जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, ओमप्रकाश लायेक़, झामुमों नेता लालटू महतो,कुकडू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर,उप प्रमुख मोहम्मद एकराम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो के सभी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव, सहित सभी ग्राम प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, उपमुखिया, वार्ड सदस्य समेत हजारों लोग उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

चांडिल:बंगला श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, जल चढ़ाने के लिए लगी भक्तो की कतार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil News . राकेश वर्मा के घर छठ के खरना प्रसाद ग्रहण करने पहुंची सविता महतो सहीत कई समाजसेवी ….. | Vananchal 24TV Live

admin

मंत्री चंपाई सोरेन के निर्देशानुसार नगर पंचायत क्षेत्र के 15 विभिन्न योजनाओं के लिए हुआ स्थल निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin